Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

उज्जैन में 1.21 करोड़ के नोटों से महादेव का श्रृंगार:हर साल बढ़ती नोटों की संख्या

उज्जैन : उज्जैन से करीब 52 किमी दूर बड़नगर के प्रसिद्ध परिसर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले के दौरान हर साल मंदिर को सजाया जाता था। इस बार मंदिर को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया। नोटों की माला, मुकुट और लड़ी बनाकर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया।

पिछले साल मंदिर को 51 लाख रुपए से सजाया गया था, लेकिन इस बार भक्तों के उत्साह को देखकर जब चंदा एकत्रित किया गया, तो यह राशि करोड़ों तक पहुंच गई।

देखें तस्वीरें…

यह मंदिर उज्जैन से 50 किमी दूर स्थित है।

यह मंदिर उज्जैन से 50 किमी दूर स्थित है।

भगवान महादेव का भी नोटों से श्रृंगार किया गया।

भगवान महादेव का भी नोटों से श्रृंगार किया गया।

पूरे मंदिर परिसर को 1.21 करोड़ के नोटों से सजाया गया।

पूरे मंदिर परिसर को 1.21 करोड़ के नोटों से सजाया गया।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के बाद मेला आयोजित किया जाता है। इस बार भी 28 फरवरी से 10 मार्च तक मेला चलेगा। इस दौरान 3 मार्च से 5 मार्च तक भगवान शिव को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान बीते चार सालों से मंदिर का श्रृंगार नोटों से किया जा रहा है। 2021 में 7 लाख, 2022 में 11 लाख, 2023 में 21 लाख और 2024 में 51 लाख रुपए से भगवान महादेव का श्रृंगार किया गया था। इससे पहले हर साल मंदिर को फूलों से सजाया जाता था।

चार साल पहले श्री बुद्धेश्वर महादेव मित्र मंडली समिति के सदस्यों ने कहा कि फूल मुरझा जाते हैं, इसलिए नोटों से श्रृंगार किया जाए। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हो गई। इस वर्ष मित्र मंडली समिति के 22 से अधिक सदस्यों ने ही करोड़ों रुपए के नोट श्रृंगार के लिए दान कर दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *