Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी किया वनडे टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम पैट कमिंस की कप्तानी में ही वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। 16 सदस्यीय टीम में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। इसमें ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन और मिचेल मार्श के नाम शामिल हैं। वहीं, चोट के चलते स्वदेश लौटे जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि डेविड वॉर्नर वनडे सीरीज खेलने के लिए वापस लौटेंगे।

आस्ट्रेलिया क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि जोश के लिए इस सीरीज का हिस्सा बनना अच्छा रहता। हमने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एक बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले रूढ़िवादी दृष्टिकोण अपनाया है। जोश उसका अभिन्न हिस्सा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई। बतौर कप्तान यह कमिंस की दूसरी वनडे सीरीज होगी।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने काफी मजबूत स्क्वाड चुनी है। ऐसे में वनडे सीरीज शायद ही टेस्ट की तरह एकतरफा हो। मैक्सवेल-मार्श के अलावा कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर ने भी वनडे टीम में वापसी की है। वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में चोटिल होने के कारण टेस्ट से बाहर हो गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *