Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

पंडित प्रदीप मिश्रा दु:खी, बोले मेरे नाम से किसी ने मिट्टी बेची किसी ने 150 में पानी की बोतल

सीहोर : पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव पूर्ण होते ही दु:खी हो गए। उन्होंने मंच से भावुक होते हुए कहा कि मेरे नाम पर लोग पैसा कमाने लगे हैं, धंधा शुरू कर दिया है, किसी ने मेरे नाम से मिट्टी बेची तो किसी ने एक-एक पानी की बोतल 150-150 रुपए में बेची है, उन्होंने कहा कि कुबेरेश्वर धाम में हुई अव्यवस्था और परेशानी का दंश कई दिनों तक सभी को परेशान करता रहेगा।

आपको बतादें कि मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव और संगीतमय कथा का आयोजन रखा था, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए, यहां कथा के पहले दिन ही 10 लाख से अधिक लोग पहुंच गए थे, इस कारण हाइवे पर भी लंबा जाम लग गया था, वहीं लोगों को रहने, खाने और पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।

दरअसल इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर में हुए आयोजन के दौरान लोगों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर जमकर कमाई की, देशभर से आए श्रद्धालुओं को कुबेरेश्वर धाम की मिट्टी बताकर 250-250 रुपए में पैकेट बेचे, उनसे कहा गयाकि इस मिट्टी से घर जाकर शिवलिंग बनाएंगे तो आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे, इस बार श्रद्धालुओं से एक एक पानी की बोतल के 150-150 रुपए वसूले गए, हैरानी की बात तो यह है कि जो श्रद्धालु बाहर से आए थे, उनसे 300-300 रुपए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक छोडऩे के लिए गए, इसी प्रकार खाने पीने की अन्य चीजों में भी श्रद्धालुओं से मोटी कमाई की गई। पंडित प्रदीप मिश्रा उनके नाम पर हो रहे कारोबार से दु:खी हो गए हैं। लोग महज उनका फोटो लगाकर भी पैसे कमाते नजर आए। क्योंकि भोलेभाले लोगों को क्या मालूम की कौन सी चीज उनके द्वारा बेची जा रही है या नहीं, वे तो सीहोर आने के बाद ये सोचने लगे कि यहां तो सबकुछ पंडित प्रदीप मिश्रा की जानकारी से हो रहा होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *