Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

गहन पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सोसिदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति केस में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को इस केस में सिसोदिया को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। जहां 8 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के एक आईएएस अफसर ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था। अफसर ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा नहीं हो, व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी।

सूत्रों की मानें तो अफसर ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। CBI ने सिसोदिया और अफसर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो, उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *