Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

UK Board Result 2025: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं में कमल और अनुष्का ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया है, छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं

देहरादून : जिन छात्र-छात्राओं ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी उन सभी का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 12वीं में 83.23% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं कक्षा 10वीं में 90.77 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने सफलता पाई। इसमें 10वीं कक्षा में कमल ने टॉप किया है और 12वीं कक्षा में अनुष्का टॉपर बनीं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 80.10 रहा और वहीं लड़कियों का 86.20 प्रतिशत। कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 रहा और वहीं लड़कियों का 93.23 प्रतिशत रहा। 

UK Board Result 2025: कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।  

  • सबसे पहले स्टू़डेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर  ‘UK 10th result 2025’ and ‘UK 12th result 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूके बोर्ड 2025 रिजल्ट: डिवीजन वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत 

  • डिस्टिंक्शन: 12,439 छात्र (11.32 प्रतिशत)
  • प्रथम श्रेणी: 30,681 छात्र (27.92%)
  • द्वितीय श्रेणी: 41,966 छात्र (38.19 प्रतिशत)
  • तृतीय श्रेणी: 14,631 छात्र (13.31 प्रतिशत

12वीं के टॉपर

रैंक 1 – अनुष्का राणा, राजकीय इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून

रैंक 2 – केशव भट्ट, एसपीआईसी कारबारी ग्रांट, देहरादून

रैंक 2 – कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी

रैंक 3 – आयुष सिंह रावत, एसवीएमआईसी आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून

10वीं के टॉपर

कमल सिंह चौहान

जतिन जोशी- प्रथम स्थान

शिवम मलेथा- प्रथम स्थान

कनकलता- दूसरा स्थान (लड़कियों में पहला)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *