Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी:93.60%स्टूडेंट्स पास; लड़कियों का रिजल्‍ट 95%, लड़कों का 92.63%; Digilocker-UMANG ऐप पर मार्कशीट

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं के एग्जाम्स 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुए थे। इस साल करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे।

इन साइट्स पर देखें रिजल्‍ट

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

रिजल्‍ट में लड़कियों का दबदबा

जारी रिजल्‍ट में लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है।

Digilocker और UMANG ऐप पर भी मिलेगी मार्कशीट

स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Digilocker और UMANG ऐप पर भी पा सकेंगे। इसके लिए भी ऐप पर रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। मार्कशीट अपने मोबाइल पर ही डाउनलोड कर सकेंगे।

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *