Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

किया धरा कुछ नहीं, ये घटिया रिकॉर्ड और बनाने जा रहे, ऐसा करने वाले भारत के पहले ​आईपीएल कप्तान

  • ऋषभ पंत अब उस मुकाम पर खड़े हैं, जहां उन पर आईपीएल इतिहास में सबसे घटिया कप्तान बनने का ठप्पा लग सकता है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : ऋषभ पंत ने इस साल के आईपीएल में जो कुछ भी किया है, वो आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। पंत से हर मैच से पहले उम्मीद जागती थी कि वे इस बार तो जरूर कुछ न कुछ करेंगे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी आई और कुछ ही देर में वे आउट होकर वापस भी चले जा रहे थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को तो गच्चा दिया ही, साथ ही अपनी खास पर भी बट्टा लगा दिया, जो जल्द हटेगा नहीं। इस बीच पंत ने ऐसा कुछ घटिया कारनामा करने जा रहे हैं, जो अब तक आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय कप्तान ने नहीं किया। 

आईपीएल 2025 से पहले जब पिछले साल ऑक्शन हुआ तो सभी की नजर ऋषभ पंत पर थी। वे पहली बार नीलामी के मैदान में उतरे थे। जब उनका नाम पुकारा गया तो उन्हें अपने पाले में करने के लिए प्राइजवार शुरू हो गई। कई टीमें ने उन पर दांव लगाया, लेकिन आखिरी में बाजी मारी लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने। टीम ने उन पर 27 करोड़ की बोली लगा दी। इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ​बन गए। 

अब तक 11 पारियों में पंत बन सके हैं केवल 135 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी तक 12 मैच खेल चुकी है और दो मैच पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टीम अपने बचे हुए दो मैच जीत भी जाए तो भी उसकी सेहत पर कुछ असर नहीं होगा। इस इतना होगा कि टीम जीत के साथ इस सीजन से विदाई लेगी। इस बीच अब तक ऋषभ पंत के इस सीजन में प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 11 पारियों में 135 रन ही बनाए हैं। इसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है। वो मैच भी उनकी टीम हार गई थी। 

भारतीय कप्तान के तौर पर आईपीएल में सबसे खराब औसत

इस दौरान ऋषभ पंत का औसत 12.27 का है। ये औसत आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी कप्तान का दूसरा सबसे घटिया औसत है। इससे पहले साल 2021 में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए इयोन मार्गन ने पूरे सीजन 11.08 के औसत से बल्लेबाजी की थी। हालांकि अगर भारतीय कप्तानों की बात की जाए तो इसमें वे पहले नंबर पर हैं। अब बचे हुए मैचों में कुछ रन अगर पंत बना लेते हैं तो वे इस तोहमत से बच जाएंगे, लेकिन अगर फिर से रन नहीं बने तो फिर पंत का नाम आईपीएल इतिहास में दर्ज हो जाएगा। अगर वे बचे हुए दो मैचों में 9 और रन बना लेते हैं तो ही इयोन मोर्गन से भी घटिया औसत से बच जाएंगे, नहीं तो फिर वे और भी नीचे चले जाएंगे। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *