Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

कानपुर में डिप्टी डायरेक्टर ने इंजीनियर की नाक काटी, VIDEO:दांत से इतना तेज काटा कि अलग हो गई

कानपुर : कानपुर में डिप्टी डायरेक्टर ने रिटायर्ड इंजीनियर की नाक दांत से काट ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि उनकी पार्किंग में किसी ने कार खड़ी कर दी थी। यह देखकर डिप्टी डायरेक्टर भड़क गया।

उसने इंजीनियर को बुलाया और कहा- तुम सोसाइटी के सचिव हो, क्या देखते हो? इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। डिप्टी डायरेक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंजीनियर की पिटाई की, फिर दांत से उनकी नाक काट ली। नाक कटकर अलग हो गई।

खून बहता देख इंजीनियर का बेटा उन्हें अस्पताल ले गया। बेटे ने बताया कि इलाज करवाकर पिता को घर ले आए हैं। वह बोल नहीं पा रहे हैं। एक-दो दिन में उन्हें दिल्ली लेकर जाएंगे। जहां नाक की प्लास्टिक सर्जरी होगी।

आरोपी की उम्र 55, जबकि रिटायर्ड इंजीनियर की 64 साल है। पूरी घटना 25 मई को बिठूर थाना क्षेत्र की रतन प्लेनेट स्क्वायर सोसाइटी में हुई। मंगलवार शाम को घटना का CCTV फुटेज सामने आया।

अब CCTV की तस्वीरें देखिए-

डिप्टी डायरेक्टर ने रिटायर्ड इंजीनियर के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर डिप्टी डायरेक्टर ने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा।

डिप्टी डायरेक्टर ने रिटायर्ड इंजीनियर के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर डिप्टी डायरेक्टर ने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा।

मारपीट के बाद डिप्टी डायरेक्टर अचानक इंजीनियर पर टूट पड़ता है। उनकी नाक काटकर अलग कर देता है।

मारपीट के बाद डिप्टी डायरेक्टर अचानक इंजीनियर पर टूट पड़ता है। उनकी नाक काटकर अलग कर देता है।

नाक कटाने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो जाता है।

नाक कटाने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो जाता है।

पार्किंग में गाड़ी खड़ी देखकर भड़का डिप्टी डायरेक्टर

रिटायर्ड टेक्सटाइल इंजीनियर रूपेश सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने बताया- मैं अपने पिता के साथ रतन प्लेनेट के ए-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 202 में रहता हूं। इसी सोसाइटी के डी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 1505 में क्षितिज मिश्रा रहते हैं, जो एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी (EIA) में डिप्टी डायरेक्टर हैं।

रविवार शाम, यानी 25 मई को क्षितिज के लिए अलॉट पार्किंग में किसी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इससे वह नाराज हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। मेरे पापा सोसाइटी के सचिव हैं, इसलिए उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से पापा को बुलाने के लिए कहा।

क्षितिज ने भी पापा को फोन कर गाड़ी हटवाने को कहा। इस पर पापा ने कहा कि वह गार्ड को भेजकर गाड़ी हटवा रहे हैं। लेकिन क्षितिज ने कहा कि वे मौके पर आएं, दूर से बात न करें। उस समय क्षितिज के साथ पहले से ही चार युवक मौजूद थे।

आरोपी ने इतनी जोर से काटा कि इंजीनियर की नाक कटकर अलग हो गई।

आरोपी ने इतनी जोर से काटा कि इंजीनियर की नाक कटकर अलग हो गई।

पहले पापा को पीटा, फिर नाक काटी

पापा के पहुंचते ही क्षितिज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बोले- सोसाइटी में रोज-रोज तमाशा हो गया है, जिसका जहां मन करता है, वहीं कार खड़ी कर देता है। पापा ने गाली-गलौज का विरोध किया तो क्षितिज ने चार साथियों के साथ मिलकर पापा की पिटाई की।

इसके बाद क्षितिज ने गले लगकर दांत से पापा की नाक काट ली। पापा की नाक से खून बहने लगा और वह चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर सोसाइटी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मैं भी पहुंचा और पापा को इलाज के लिए रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

क्षितिज मेरे पापा को मारना चाहते थे। वह इससे पहले भी उन्हें धमकी दे चुके हैं। अब हम लोग पापा को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाने वाले हैं।

बेटे के मुताबिक, इंजीनियर की नाम की प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ेगी।

बेटे के मुताबिक, इंजीनियर की नाम की प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ेगी।

ACP विनेश त्रिपाठी ने बताया- रतन प्लेनेट स्क्वायर में पार्किंग के विवाद में एक व्यक्ति की नाक काटने का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। सभी पॉइंट पर जांच की जा रही है।

नाक काटने का आरोपी क्षितिज मिश्रा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नाक काटने का आरोपी क्षितिज मिश्रा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *