Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

यूपी के 32 शहरों में बारिश, बिजली-हीटस्ट्रोक से 30 मौत:प्रयागराज में मकान पर गिरी बिजली, पति-पत्नी, 2 बेटियां जिंदा जलीं

लखनऊ : यूपी में भीषण गर्मी के बीच रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। 24 घंटे में गाजीपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ समेत 32 शहरों में बारिश हुई। संभल में सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यह वैज्ञानिकों के 1.1 मिमी अनुमान से से 2852 फीसदी अधिक है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5 और 3 साल थी। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। शव इस कदर जल चुके थे कि सिर्फ कंकाल बचे।

वहीं, जौनपुर में भी रविवार शाम बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 2 सगे भाई शामिल हैं।

बिजली गिरने से ललितपुर-प्रयागराज में 4-4, औरैया में 3, जौनपुर में 3, हमीरपुर में 2, जालौन, संभल, बिजनौर और महोबा में 1-1 लोगों की जान गई है। हीटस्ट्रोक से 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी में 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 47 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। वहीं, 18 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई थी।

IMD के मुताबिक, 16 जून से पूर्वी यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 18 से 20 जून के दौरान प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

तस्वीरें देखिए

प्रयागराज में बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था।

प्रयागराज में बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था।

तस्वीर सहारनपुर की है। यहां इतनी बारिश हुई कि सड़कें जलमग्न हो गईं।

तस्वीर सहारनपुर की है। यहां इतनी बारिश हुई कि सड़कें जलमग्न हो गईं।

इटावा में रविवार सुबह से बूंदाबादी जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

इटावा में रविवार सुबह से बूंदाबादी जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

गोंडा में भी सुबह 6 बजे से बारिश जारी है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

गोंडा में भी सुबह 6 बजे से बारिश जारी है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *