Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

कुशीनगर में पिता-2 बेटे समेत 6 की मौत:ट्रेलर और ईको वैन में टक्कर, तिलक के फंक्शन से लौट रहे थे

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 पर थरुआडीह के पास हुआ, जहां एक ओमनी कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

रिश्तेदार के वहां से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार एक रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। परिवार कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव का निवासी बताया जा रहा है।

हादसे के बाद सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे के बाद सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना पर CRPF जवान रंजय की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे की सूचना पर CRPF जवान रंजय की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

टक्कर के बाद ट्रक का केबिन टूटकर मुड़ गया।

टक्कर के बाद ट्रक का केबिन टूटकर मुड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलूही गांव के रहने वाले रामबिलास गुप्ता रहते थे। उनके बड़े कन्हैया प्रसाद की पत्नी कमलावती मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। रामबिलास के एक रिश्तेदार का तिलक महाराजगंज से हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराज पिपरा गांव आया था।

तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे

तिलक में शामिल होने के लिए रामबिलास अपने दो बेटों कन्हैया प्रसाद, राम मिलन और राम मिलन के दोनों बेटे आयुष और आर्यन को लेकर गांव से जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने गांव के ही मिथिलेश की ईको वैन बुक की थी। जाते समय प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया ने अपने पड़ोसी मृदुल मिश्रा और भतीजे रंजय गुप्ता को भी साथ में ले लिया।

वैन में सभी 8 लोग सवार होकर देवराज पिपरा गए। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी रात को घर भलूही गांव लौट रहे थे।

हादसे के बाद प्रधान के परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद प्रधान के परिवार में कोहराम मच गया।

घर से 45 किमी पहले हादसा

बताया जाता है कि वैन में फुल वॉल्यूम पर गाना बज रहा था। इसी दौरान घर से करीब 45 किमी पहले एनएच-28 पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरूआडीह गांव के पास उनकी वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

प्रधान के ससुर व चालक का सिर फटा

टक्कर के बाद तेज धमाके जैसी आवाज हुई। टक्कर के बाद वैन पूरी तरह से पिचक गई। वैन चला रहे मिथलेश और आगे बैठे रामबिलास का सिर बुरी तरह फट गया। पीछे वाली सीट पर बैठे कन्हैया प्रसाद, राम मिलन, मृदुल मिश्रा और रंजय गुप्ता के सिर और चेहरे पर चोट लगी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन फंसकर आयुष और आर्यन घायल होकर तड़पने लगे। ट्रेलर टक्कर के बाद सड़क किनारे उतर गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

छुट्‌टी पर घर आए थे CRPF जवान

जान गंवाने वाले रंजय CRPF जवान थे। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। रंजय दशहरे की छुट्टी पर घर आए थे। छुटि्टयां खत्म होने के बाद 5 नवंबर को वापस जाने वाले थे। उससे पहले ही हादसा हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां, एक बेटा है।

मृदुल मिश्रा (35) पुत्र नर्मदा मिश्रा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। वह घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। जबकि वैन चालक मिथलेश गुप्ता अविवाहित थे। चौराहे पर चाउमीन और बर्गर का ठेला लगाते थे। उनके पास ईको कार भी थी। बुकिंग मिलने पर ईको लेकर जाते थे।

हादसे के बाद प्रधान के परिवार में कोहराम मचा है। पड़ासी मृदुल के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। जबकि चालक की मां रोते रोते बेहोश हा जा रही हैं।

ASP सिद्धार्थ वर्मा ने बताया-

QuoteImage

बीती रात को ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हुई है। दो घायलों को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *