Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अलीगढ़ में दरोगा-सिपाही ने भाई-बहन को गिराकर पीटा:10 मिनट तक बवाल, तमाशबीन VIDEO बनाते रहे

अलीगढ़ : अलीगढ़ में दरोगा और सिपाही नाबालिग भाई-बहन को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उन पर लात-घूंसे और थप्पड़ भी बरसाए। आरोपी दरोगा और सिपाही सगे भाई हैं।

मौके पर 10 मिनट तक मारपीट होती रही। लेकिन किसी ने विवाद सुलझाने की हिम्मत नहीं की। लोग वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। घटना अतरौली थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई। सोमवार को वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है। परिजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले तस्वीरें देखिए

काले रंग की हाफ टी शर्ट में मारपीट करते आरोपी दरोगा और सिपाही हैं।

काले रंग की हाफ टी शर्ट में मारपीट करते आरोपी दरोगा और सिपाही हैं।

भाई को बचाने बहन आई तो आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया

भाई को बचाने बहन आई तो आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया

भाई को पीटते देख लड़की ने दरोगा की गर्दन पकड़ ली

भाई को पीटते देख लड़की ने दरोगा की गर्दन पकड़ ली

कुत्ते के काटने पर हुआ था विवाद

कुंजलपुर गांव निवासी दरोगा भीम प्रकाश और सिपाही लखमीचंद लोधी सगे भाई हैं। इन दिनों छुट्‌टी पर अपने गांव आए हुए हैं। दरोगा भीम प्रकाश की पोस्टिंग सहारनपुर और सिपाही लखमीचंद की पोस्टिंग बरेली में है।

गांव के लोगों के मुताबिक, उनके पड़ोस में उनकी ही बिरदारी का एक परिवार रहता है। उन्होंने एक डॉग पाल रखा है। 14 जून, शनिवार को डॉग को टहला रहे थे।

इसी दौरान डॉग ने दरोगा के परिवार के एक सदस्य को काट लिया। इस बात की जानकारी जब दरोगा और सिपाही को हुई तो उन्होंने पड़ोसी के घर में घुसकर कुत्ते को घुमाने वाले नाबालिग लड़के को सड़क पर लाकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

दरोगा और सिपाही लड़के को जमीन पर गिराकर 10 मिनट तक पीटते रहे।

दरोगा और सिपाही लड़के को जमीन पर गिराकर 10 मिनट तक पीटते रहे।

भाई बहन पीटते रहे लोग वीडियो बनाते रहे

भाई को पिटते देख उसकी नाबालिग बहन पुलिस वालों से भिड़ गई। इतने पर भी पुलिस वाले शांत नहीं हुए। दरोगा ने लड़के को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद 10 मिनट तक भाई बहन को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। इस दौरान मौके पर खड़े लोग वीडियो बनाते रहे।

परिजन ने दोनों बच्चों को बचाया

परिजन के अनुसार- शोर सुनकर वे दौड़कर बाहर आए। पुलिस वालों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मारपीट का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। भीड़ में से कुछ लोगों ने आगे आकर दोनों बच्चों को पुलिस वालों से छुड़ाया। उसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें भर्ती कराया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

के मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है

के मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है

पुलिस बोली- उचित कार्रवाई करेंगे

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया, मारपीट के वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनका मेडिकल भी कराया गया है। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *