• हल्द्वानी में कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को दो जगह बादल फटा। सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया और मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। 7 लोगों में 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।

जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया।

गुजरात के सूरत का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटी में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। परवत पाटिया इलाके में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

यहां बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर लिटाकर पानी से निकालकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया।

बादल फटने के बाद की तस्वीरें…

सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से NHPC के शेड को नुकसान हुआ।

सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से NHPC के शेड को नुकसान हुआ।

कुल्लू के सैंज में जीवा नाले में लोडिंग गाड़ी बह गई।

कुल्लू के सैंज में जीवा नाले में लोडिंग गाड़ी बह गई।

बादल फटने के बाद जीवा नाला में कई टन मलबा पानी में बहा।

बादल फटने के बाद जीवा नाला में कई टन मलबा पानी में बहा।

मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने के बाद अस्थाई पुल बह गया।

मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने के बाद अस्थाई पुल बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *