Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एक साल पहले जिस गांव में हुई थीं 5 हत्याएं, वहीं स्कूल प्रबंधक की हत्या, गर्दन काटी

देवरिया : यूपी के देवरिया में स्कूल प्रबंधक की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रबंधक शुक्रवार रात स्कूल के बरामदे में सो रहे थे, तभी हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को स्कूल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने स्कूल के बरामदे में खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना घरवालों और पुलिस को दी। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या रंजिश के चलते की गई है। घटना जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव की है। इसी गांव में एक साल पहले भी 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

तस्वीरें देखें…

प्रबंधक स्कूल में ही सोए हुए थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई।

प्रबंधक स्कूल में ही सोए हुए थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव ने लोगों ने शव देखा। इसके बाद आस-पास के लोग जुट गए।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव ने लोगों ने शव देखा। इसके बाद आस-पास के लोग जुट गए।

प्रबंधक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रबंधक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए पूरा मामला

फत्तेपुर गांव निवासी धनंजय पाल (55) डीडीएन पब्लिक स्कूल नाम से आठवीं तक का स्कूल चलाते थे। धनंजय पाल के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनका घर स्कूल से करीब 500 मीटर दूर रामनगर टोला में है। घरवालों ने बताया कि धनंजय रात में स्कूल में ही सोते थे। हर दिन की तरह शुक्रवार शाम 7 बजे खाना खाने के बाद स्कूल चले गए।

सुबह 7 बजे उनकी हत्या की सूचना मिली। गांव के लोगों ने बताया- हम शनिवार सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक करने गए थे। हर दिन धनंजय पाल से स्कूल के बाहर मुलाकात होती थी, लेकिन वह नहीं दिखे। आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। हम लोग अंदर जाकर देखे तो स्कूल के बरामदे में रखी चौकी पर धनंजय का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *