Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग:बिहार की 42 नगर पालिकाओं के चुनाव में मतदान जारी; मोतिहारी की विभा पहली ई-वोटर बनीं

पटना : देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग हो रही है। ब‍िहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें छह नगर पालिकाओं में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर ई-वोटिंग हो रही है।

यह प्रोजेक्ट वोटिंग सेंटर्स तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को आसानी से वोटिंग कराने के लिए किया गया है। वोटिंग के लिए दो ऐप लॉन्च किए गए हैं।

यह सुविधा लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना था। चुनाव आयोग के अनुसार ई-वोटिंग के लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग हुई। दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी ऐप के जरिए वोटिंग की।

मोतिहारी की विभा ने एप से पहला वोट डाला, जिससे वह देश की पहली ई-वोटर बन गई हैं।

1 बजे 80% से ज्यादा ई वोटिंग हुई है, जबकि 35% लोगों ने बूथ पर जाकर वोट डाला है।

136 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है

बिहार में आज 6 नगर निकाय की 136 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें 3 नगर निकायों का कार्यकाल पूरा होने पर मतदान हो रहा है। जबकि बाकी जगह पर उपचुनाव हो रहा है।

  • पटना जिले में तीन नगर पंचायत नौबतपुर, बिक्रम, खुसरुपुर में कार्यकाल पूरा हुआ है। तीनों में चुनाव हो रहा है।
  • नौबतपुर में 17 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें 15 वार्ड पार्षद, एक मुख्य पार्षद, एक उप मुख्य पार्षद है।
  • बिक्रम में 16 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 14 वार्ड पार्षद, एक मुख्य पार्षद और एक उप मुख्य पार्षद हैं।
  • खुसरूपुर में 10 वार्ड हैं, जिनके लिए चुनाव हो रहा है। इसमें 10 पार्षद, एक मुख्य पार्षद के पद हैं।

पटना की खुसरूपुर नगर पंचायत में 1 बजे तक 42.60 % वोटिंग हुई है

पटना जिले के बिक्रम और नौबतपुर नगर पंचायत में शनिवार की सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। खुसरूपुर नगर पंचायत में 1 बजे तक 42.60 % वोटिंग हुई है।

मतदान करने पहुंची मालती देवी ने कहा- ‘बूथ पर आई तो पता चला कि मेरा वोट पड़ चुका है। मुझे स्याही लगा कर वापस भेज दिया गया है। मेरे पास कोई स्मार्टफोन नहीं है। अकेले रहती हूं। इसके बावजूद वोट दूसरा कैसे दे सकता है।’

वहीं, इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार को दी गई है। इसकी जांच जारी है।

ई वोटिंग के जरिए दुबई, कतर से भी मतदान

बुजुर्ग, दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित या प्रवासी मतदाता ई वोटिंग कर सकते हैं। इसके लिए 22 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम तारीख थी। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है सिर्फ वहीं मतदान कर सकते है। दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी मतदान किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *