रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- नीतीश-नायडू की टांगों पर चल रहे हैं मोदी। हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार हैं। खड़गे ने ये बातें रायपुर में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा के मंच पर कही।
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत है। खेती-किसानी का समय है और किसान को एक बोरी खाद भी नहीं मिल पा रहा है।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल।

दोनों नेताओं का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।
खड़गे के भाषण की बड़ी बातें
आदिवासियों की जिंदगी तबाह करने का काम मोदी कर रहे हैं।
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेसियों को परेशान कर रही भाजपा।
कांग्रेस कहते हैं कि चील उड़ रहा है तो भाजपा कहती है भैंस उड़ रहा है।
जल जंगल जमीन को बचाना है तो हम सब को उनके खिलाफ एक होना पड़ेगा।
अडानी-अंबानी जैसे लोग यहां आकर कब्जा कर रहे हैं। पेड़ काट रहे हैं जिससे ऑक्सीजन कम हो रहा है।
किसान खाद के लिए तरस रहे- भूपेश बघेल
- बीजेपी के शासन काल में स्कूली बच्चों का भविष्य खतरे में है।
- बीजेपी ने किसानों को एक बोरी DAP (खाद) के लिए तरसा दिया है।
- प्रधानमंत्री लगातार विदेश घूम रहे है लेकिन किसानों को DAP उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। ये चाहते है किसान उत्पादन न कर सके।
- बस्तर में 35-40 हजार युवक नक्सलियों के नाम पर बस्तर छोड़ने को तैयार हैं।
- जब पहलगाम की घटना हुई तब राहुल जी और खड़गे जी देश के लिए खड़े हो गए।
- राहुल जी और खड़गे जी ने कहा हम देश के लिए सरकार के साथ हैं।
- लेकिन दुर्भाग्य हमारे प्रधानमंत्री का कि चुनाव प्रचार के लिए बिहार चले गए।
- आज देश के सभी लोग एक साथ है इसका पूरा श्रेय मल्लिकार्जुन खड़गे को जाता है।

