Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मां नहीं हैवान है! महिला ने अपने 45 दिन के बेटे को उबलते पानी में डाला, हुई मौत

  • महिला का पति ऑटो चलाता है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है

बेंगलुरु : मां भगवान का दूसरा रूप होती है। 9 महीने जिसने पेट में रखा वही हैवान बन गई। बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, इतना ही नहीं इस घटना ने मानवती पर भी सवाल उठा दिए है। पूरा मामला नेलमंगला के विश्वेश्वरपुरा का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने अपने 45 दिन के बच्चे को उबलते पानी में डालकर जान ले ली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार राधा अवसाद से पीड़ित थी। इसके अलावा, पारिवारिक और आर्थिक तंगी ने भी उसकी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया। राधा का पति एक शराबी व्यक्ति था। 

सूत्रों के अनुसार आरोपी मां अवसाद से जूझ रही थी।

महिला का पति ऑटो चलाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने इस घटना को देर रात में अंजाम दिया। जब सब सो रहो थे तब महिला ने चुपचाप बच्चे को गोद में उठाया और गर्म पानी में डाल दिया। जिससे बच्चे की कुछ ही समय बाद मौत हो गई। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *