Breaking
Sun. Mar 8th, 2026

सावन का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

  • सावन का महीना कल यानि 11 जुलाई से शुरू हो जाएगा, इस महीने में कुछ राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं

दैनिक उजाला, धर्म डेस्क : धार्मिक मान्यता है कि सोमवार का व्रत और भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। यह महीना भगवान शिव की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर है। इस दौरान विशेष रूप से सोमवार के व्रत और पूजा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

सावन का महीना कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा और प्रार्थना करने का विशेष अवसर है। इस दौरान विशेष रूप से सोमवार के व्रत और पूजा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। सावन के महीने में किन 5 राशियों पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी इसके बारे मे ज्योतिष चिराग दारुवाला से जानते हैं। 

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और रोज़गार में बड़ा लाभ मिल सकता है। भोलेनाथ की पूजा करने से पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह सावन धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। भोलेनाथ की पूजा करने से पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

कर्क राशि

महादेव की कृपा से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपको धन लाभ के नए अवसर भी मिलेंगे। अगर आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं, तो आपको अपने करियर में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। 

सिंह राशि

अगर व्यापार को लेकर कोई तनाव था, तो वह कम होगा। आत्मविश्वास की कमी दूर होगी। सरकारी नौकरी की उन्हें शुभ समाचार भी मिल सकता है। सावन सोमवार को ज़रूरतमंदों को दान करें और शिवलिंग पर शहद चढ़ाएँ। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इस राशि के जातकों के लिए नई योजनाओं के लिए यह समय उत्तम रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सभी बाधाएँ दूर होंगी।

मकर राशि

स्वास्थ्य में भी अनुकूल परिवर्तन होंगे। जो लोग कोई व्यापार आदि करते हैं, उनके लिए यह महीना शुभ रहेगा। इस समय बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। सावन सोमवार के दिन महादेव को भांग, कपूर, सफेद चंदन और आक के फूल चढ़ाएँ। मकर राशि के जातकों को इस सावन में भाग्य का साथ मिलेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

कुंभ राशि

महाकाल की कृपा से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होंगी। आपको कई मौकों पर ज़बरदस्त फ़ायदा मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा और शानदार रहेगा। आपको सावन में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। कुंभ राशि वालों के लिए यह सावन आध्यात्मिक उन्नति और आध्यात्म से जुड़ाव का समय होगा। सोमवार का व्रत और रुद्राभिषेक जीवन में शांति और समृद्धि लाएगा।

डा0 आशीष शर्मा – कोविद- ज्योतिष् रत्न

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *