Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर हल चलवाया:ओडिशा में एक ही गोत्र में अफेयर करने पर सजा दी

ओडिशा-रायगढ़ा : ओडिशा में रायगड़ा जिले के कंजामयोजी गांव में प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। लड़का और लड़की के गले पर बैलों की तरह हल बांधा गया और खेत जुतवाया गया। ग्रामीणों ने उन्हें कोड़े मारे और गांव से भगा दिया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही गोत्र के हैं। दोनों के बीच प्रेम की बात सामने आने पर आदिवासी समाज नाराज हो गया। क्योंकि एक ही गोत्र के युवक-युवती को भाई-बहन माना जाता है। इसी कारण ऐसे विवाह और प्रेम संबंधों पर रोक है।

इस घटना के पहले ग्रामीणों ने देवी की पूजा की फिर दोनों के गले में हल की रस्सी बांधी और खेत जुतवाया।

प्रेमी-जोड़े के गले पर हल बांधा, फिर बैलों की तरह जुतवाया खेत।

प्रेमी-जोड़े के गले पर हल बांधा, फिर बैलों की तरह जुतवाया खेत।

बैठक बुलाकर सजा तय की गई

जैसे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी समाज के लोगों को लगी, तो कंजामयोजी के ग्रामीण बिफर गए। समाज की बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रेमी जोड़े के लिए कठोर सजा तय कर दी गई। प्रेमी जोड़े को बैल की तरह बांधकर हल चलवाया गया। गांव की देवी की पूजा के बाद इस जोड़े को धमकाकर यह काम किया गया।

ग्रामीण महिलाएं भी इस घटना में शामिल थीं।

ग्रामीण महिलाएं भी इस घटना में शामिल थीं।

मार-मारकर गांव से भगाया

जुताई के बाद दोनों को लाठी से मार-मारकर गांव से बेदखल कर दिया गया। दोनों कहां गए हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने कहा कि घटना का पता लगा है। पुलिस टीम के साथ वे कंजामयोजी गांव में ही हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *