Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत: परिजनों का आरोप- काफी समय से जर्जर हालत में था

जैसलमेर : जैसलमेर में पूनमनगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। स्कूल का मैन एंट्री गेट गिरने से यह हादसा हुआ।

सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूल का मैन गेट और पत्थर गिर गए। हादसे में पहली कक्षा के छात्र अरबाज खान (9) की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और बच्चे के शव को लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का मैन गेट काफी समय से जर्जर हालत में था, फिर इसे ठीक क्यों नहीं करवाया गया।

इधर, हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जहां पर हादसा हुआ है, वो जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी का पैतृक गांव है। इस गांव में स्थित सरकारी स्कूल की पहली कक्षा के बच्चे अरबाज खान (9) की मौत हो गई।

घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी जताई और बच्चे के शव को लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का मैन गेट काफी समय से जर्जर हालत में था, फिर इसे ठीक क्यों नहीं करवाया गया।

इधर, हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जहां पर हादसा हुआ है, वो जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी का पैतृक गांव है।

तस्वीरें देखिए….

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में बच्चे घुस रहे थे। इस दौरान मेन गेट गिरने से बच्चा नीचे दब गया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में बच्चे घुस रहे थे। इस दौरान मेन गेट गिरने से बच्चा नीचे दब गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए। परिजन शव के साथ धरने पर बैठ गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए। परिजन शव के साथ धरने पर बैठ गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *