Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

WCL 2025: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल खेलने से किया मना, एशिया कप से भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हटने की उम्मीद

  • वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान की टीम टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी तो टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला निर्धारित था लेकिन अब भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज का मुकाबला भी नहीं खेला था। सिंदूर ऑपरेशन के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का आमना सामना होने वाला था लेकिन खिलाड़ी के नाम वापस लेने के बाद वह मुकाबला रद्द कर दिया गया।

पाकिस्तान ने अपने बचे हुए 4 मैच जीतकर अंतिम 4 में जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने सिर्फ एक मैच जीता और एक रद्द किया गया। इसके बावजूद वह बेहतर नेटरन रेट की बदौलत युवराज सिंह की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। हालांकि खबर आ रही है कि इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है।

इंडिया चैंपियंस के इस कदम से पाकिस्तान चैंपियंस बिना खेले फाइनल में पहुंच जाएगी या आयोजक कोई और फैसला लेंगे, यह देखने वाली बात है लेकिन इस खबर ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबल पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा। अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलती है या उस मैच को रद्द किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *