Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में 4 सीओ के हुए ट्रांसफर:IPS आशना चौधरी बनीं सीओ सिटी, भूषण वर्मा को भेजा गया छाता

मथुरा : मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने देर रात प्रशासनिक बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सबसे अहम बदलाव प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी को लेकर किया गया है, जिन्हें सीओ सिटी के साथ-साथ पुलिस लाइंस का प्रभारी भी बनाया गया है।

आशना चौधरी हाल ही में आईपीएस अधिकारी के रूप में मथुरा जिले में प्रशिक्षण के लिए आई हैं। अभी 3 दिन पहले ही उनका तबादला मथुरा जनपद में हुआ था। ऐसे में एसएसपी ने भरोसा जताते हुए उन्हें शहर की कमान सौंप दी है। उनके पास अब सीओ सिटी के चार्ज के साथ-साथ पुलिस लाइन्स प्रभारी की जिम्मेदारी भी रहेगी।

भूषण वर्मा को मिला छाता सर्किल

करीब 8 महीने तक सीओ सिटी रहे भूषण वर्मा को अब छाता सर्किल भेजा गया है। इससे पहले वह महावन सर्किल में भी तैनात रह चुके हैं। भूषण वर्मा के तबादला को एसएसपी के उस निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें मथुरा शहर की कानून व्यवस्था को नई ऊर्जा देने की तैयारी है।

आशीष शर्मा को मांट सर्किल की कमान

सीओ छाता रहे आशीष शर्मा को अब मांट सर्किल का चार्ज सौंपा गया है। वह काफी समय से छाता में ही तैनात थे और अब एक नई चुनौती के साथ मांट सर्किल की जिम्मेदारी निभाएंगे।

गुंजन सिंह को महिला थाना और साइबर क्राइम की जिम्मेदारी

वहीं सीओ मांट के रूप में कार्य कर रहीं गुंजन सिंह को अब साइबर क्राइम और महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। गुंजन सिंह का मांट सर्किल में लगभग 1 वर्ष का कार्यकाल रहा, जिसमें उन्होंने कई गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई की। अब उन्हें एक नई भूमिका में महिला संबंधित अपराधों और साइबर मामलों को संभालने का अवसर मिलेगा।

अपराध पर अंकुश लगाने की तैयारी

इस फेरबदल को मथुरा जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी श्लोक कुमार अपराध नियंत्रण को लेकर खासे गंभीर हैं और इसी के चलते सीओ स्तर पर यह तबादला देर रात किया गया। नए अधिकारियों से बेहतर समन्वय और तेजी से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *