Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मुरादाबाद में सिपाही बाढ़ में बह गया:रात में गश्त पर निकला था

  • मछली का जाल पैर में फंसा, हटाते समय गिर गया

मुरादाबाद : मुरादाबाद में बाढ़ग्रस्त एरिया में गश्त पर निकला सिपाही रामगंगा की बाढ़ में बह गया। तेज बहाव होने की वजह से सिपाही का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सिपाही को रेस्क्यू करने के लिए SDRF की कई टीमों को लगाया गया है।

स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। घटना का पता चलते ही SSP सतपाल अंतिल समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। रेस्क्यू को तेज करने के लिए PAC के गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

घटना मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र की है। हादसा बाढ़ग्रस्त गांव चटकाली में हुआ है। रात में गश्त कर रहे सिपाही मोनू के पैर में मछली पकड़ने का जाल फंस गया। उसी को हटाते समय पैर फिसल गया। बाढ़ के तेज बहाव के चलते सिपाही मोनू पानी के साथ बह गया।

तस्वीरें

SDRF के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। जहां सिपाही डूबा वहां से काफी दूर तक रेस्क्यू जारी है।

SDRF के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। जहां सिपाही डूबा वहां से काफी दूर तक रेस्क्यू जारी है।

डिलारी के गांव चटकाली में जहां हादसा हुआ, वहां लोगों की भीड़ लग गई है।

डिलारी के गांव चटकाली में जहां हादसा हुआ, वहां लोगों की भीड़ लग गई है।

स्थानीय गोताखोर और SDRF के जवान अभी रेस्क्यू में जुटे हैं। PAC के गोताखोर भी बुलाए गए हैं।

स्थानीय गोताखोर और SDRF के जवान अभी रेस्क्यू में जुटे हैं। PAC के गोताखोर भी बुलाए गए हैं।

गाजियाबाद का रहने वाला है सिपाही

मोनू लैपर्ड पर तैनात था। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए इस इलाके में सड़कों पर जाल लगा रखा था। ताकि बाढ़ का पानी जब सड़क के ऊपर बहे तो मछलियां उसमें फंस जाएं। मोनू ने पैर से इस जाल को हटाने की कोशिश की। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। गाजियाबाद जिले के रहने वाले मोनू 2018 बैच के सिपाही हैं।

सिपाही मोनू गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

सिपाही मोनू गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

सिपाही की तलाश में SDRF की टीमें लगातार यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। SP ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया- हादसा सोमवार-मंगलवार दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे का है। रेस्क्यू का दायरा और बढ़ाया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *