Breaking
Thu. May 14th, 2026

एनके ग्रुप ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

मथुरा : एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रुप के निदेशक एवं जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया।

इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया। यह केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि कृतज्ञता, संकल्प और एकता का दिवस है।

आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे, शिक्षा, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। याद रखें, जब हम व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर सामूहिक हित के लिए काम करते हैं, तभी सच्चा राष्ट्र निर्माण संभव है।
इस अवसर पर सौरभ, पुरोहित जी, देवेन्द्र, टीनू, निखिल, दीक्षा, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *