Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा में मौर्या ट्रॉमा सेंटर पर मेडिकल लापरवाही का मामला पहुंचा शासन तक, DM ने CMO से मांगी आख्या

  • परिजन बोले जब कोई कार्यवाही नहीं होगी तब तक चुप नहीं बैठेंगे

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : मथुरा-दिल्ली रोड नवादा स्थित मौर्या ट्रॉमा सेंटर पर लगे मेडिकल लापरवाही के गंभीर आरोप अब शासन स्तर तक पहुँच गए हैं। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही को लेकर पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से शासन से शिकायत दर्ज कराई है।

शासन स्तर से मिली शिकायत पर जिलाधिकारी (DM) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) मथुरा से मामले की विस्तृत आख्या (रिपोर्ट) मांगी है।

परिजनों का आरोप है कि गलत जांच और इलाज में देरी के कारण उनका 20 वर्षीय पुत्र कुलदीप अत्याधिक परेशान हो गया। उन्होंने डॉक्टर की इस घोर लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि 9 अगस्त 2025 को बलदेव क्षेत्र के अमीरपुर निवासी योगेश अपने 20 वर्षीय भतीजे कुलदीप को पेट दर्द की शिकायत पर मौर्या ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने आकस्मिक शुल्क के नाम पर 1000 रुपए जमा कराने के बाद भी इलाज में घंटों की देरी की। डॉक्टर द्वारा कराए गए अल्ट्रासाउंड में किडनी स्टोन बताया गया, जबकि 11 अगस्त को दूसरे अस्पताल की जांच में अपेंडिक्स फटने की पुष्टि हुई।

इस गंभीर लापरवाही को परिजनों ने जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन ने न केवल गलत जांच की बल्कि बिना बिल के हजारों रुपए भी वसूले।

अब शासन के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर जिलेभर में चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *