Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

गाजियाबाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या:3 साल पहले हुई थी शादी, बेड पर मिला गला कटा शव; आरोपी फरार

गाजियाबाद : गाजियाबाद में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। पति उससे आए दिन झगड़ता था। कल रात में भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद देर रात पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना के बाद महिला का पति घर से फरार हो गया। सूचना पर मोदी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव की है।

घर के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगों से पूछताछ की जी रही है।

घर के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगों से पूछताछ की जी रही है।

मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे है।

मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे है।

इस हालत में महिला का शव मिला है। महिला का गला कटा मिला है।

इस हालत में महिला का शव मिला है। महिला का गला कटा मिला है।

3 साल पहले हुई थी शादी

मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव निवासी जितेंद्र टायर पंचर की दुकान चलाता है। उसकी 3 साल पहले स्वाति (26) के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक 14 महीने का बच्चा है। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। पत्नी कई बार शराब पीने का विरोध करती थी तो भी उसे कमरे में बंद करके मारता था।

कमरे में बंद करके पहले पत्नी पर थप्पड़ बरसाए, फिर हत्या

जितेंद्र प्रजापति अपने परिवार में इकलौता बेटा है, जो टायर पंचर की दुकान चलाता है। जितेंद्र के पिता और मां आशा देवी रात में बरामदे में सोए हुए थे। पंखे में मां बाप को कुछ सुनाई नहीं दिया। रात करीब 12:00 बजे के बाद जितेंद्र का अपनी पत्नी स्वाति से झगड़ा हुआ।

परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र ने रात में कमरे में बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। जितेंद्र आए दिन पत्नी स्वाती के साथ मारपीट करता था, इसलिए मां और बाप बेटे के डर के मारे कुछ बोल नहीं पाते थे। महिला का सवा साल का बेटा रात में अपने दादी आशा देवी के पास सोया हुआ था, पास में ही दादा भीम की चारपाई थी।

यह फोटो मृतक स्वाति का है। जिसकी हत्या कर दी गई है।

यह फोटो मृतक स्वाति का है। जिसकी हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने जब सुबह स्वाती का शव देखा तो चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। जिससे पुलिस मान रही है कि पति ने मर्डर करने से पहले पत्नी को मारा पीटा था। यह बात विवाहिता के ससुर ने पुलिस को भी बताई है कि रात में दोनों में झगड़ा हो रहा था। शरीर पर चाकू के चार निशान मिले हैं, जबकि गले में गहरे घाव मिले हैं। पुलिस मान रही है की सब्जी काटने वाले चाकू से ही पति ने पत्नी का मर्डर किया है।

सुबह बेड पर पड़ा मिला

स्वाति का शव बेड पर पड़ा मिला, जहां गर्दन पर खून के निशान थे। बेडशीट भी खून से सनी हुई मिली है। एक पड़ोसी ने रात में महिला के मायके पक्ष को जानकारी दी, जिसके बाद स्वाती के चाचा का बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

आज सुबह SHO मोदीनगर घटना की जानकारी पर पहुंचे। महिला पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस को क्राइम सीन देखकर सामने आया है कि हत्या रात के एक या दो बजे की गई है। बेडशीट पर जो महिला के गले पर जो खून के निशान मिले हैं। वह हल्के सूखे हुए थे, जिसमें पुलिस मान रही है कि करीब रात के 2:00 बजे के आसपास हत्या की गई होगी।

स्वाती की बड़ी बहन मोनिका ने बताया- शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालिए परेशान करते थे।

स्वाती की बड़ी बहन मोनिका ने बताया- शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालिए परेशान करते थे।

1 साल तक मायके में रही

स्वाती की बड़ी बहन मोनिका ने पुलिस के सामने बताया- मेरी बहन की उसके पति ने गला काटकर हत्या की है। शादी के बाद से ही वह बहन को ताने देता था। और तरह-तरह से मारपीट करता था, ससुराल के उत्पीड़न के चलते वह एक साल तक मायके भी रही। जिसने मना कर दिया था कि मैं पति के साथ नहीं जाऊंगी। लेकिन फिर वह हाथ पैर जोड़कर ले आया। उसके बाद भी वह नहीं बदला और मेरी बहन के साथ मारपीट करता था।

झगड़े के बाद हत्या

SHO मोदी नगर नरेश शर्मा ने बताया- अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि पति-पत्नी में झगड़ा होता था। रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने पत्नी स्वाती के साथ मारपीट की थी और उसके बाद परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो गए। जहां युवक ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी, पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीम लगाई गई है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *