Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

संस्कार सिटी में सात दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ

दैनिक उजाला, मथुरा : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में सात दिवसीय गणेश भगवान प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से की गई। ग्रुप के निदेशक एवं जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने परिवारजनों संग मंत्रोच्चारण के बीच आरती उतारी और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उत्सव का शुभारंभ किया।

स्थापना के साथ ही पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल व्याप्त हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर एनके ग्रुप परिवार एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

सात दिवसीय उत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष आरती, भजन-संध्या, प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी आगामी दिनों के आयोजनों में भाग लेने को उत्सुक हैं।

विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस गणेशोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना भी है।

इस अवसर पर सौरभ, पुरोहित जी, देवेन्द्र, टीनू, निखिल, आकाश, विनोद, दीपक, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *