Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

झारखंड के रांची से पकड़ा गया ISIS का आतंकी, दिल्ली स्पेशल सेल कर रही थी तलाश

  • दिल्ली की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस, रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची के इस्लामनगर से ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की राजधानी रांची से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस संदिग्ध आतंकी की तलाश काफी दिनों से दिल्ली स्पेशल सेल की टीम कर रही थी। अब संदिग्ध शख्स को दिल्ली की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस, रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है।

संदिग्ध आतंकी से पूछताछ जारी

झारखंड की राजधानी रांची से पकड़े गए ISIS के संदिग्ध आतंकवादी की पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है। उसे रांची के इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया है। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से भी आतंकी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा लोकेशन पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की रेड जारी है। दिल्ली से भी ISIS का आतंकी गिरफ्तार हुआ है।  दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी की पहचान आफताब के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक,  8 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *