Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

प्रयागराज के कॉलेज में इंटर के छात्र की हत्या:दो क्लसामेट ने चाकू से सीने और गले पर वार किया, टीचर ने दी थी धमकी

प्रयागराज : प्रयागराज में कॉलेज के अंदर कक्षा 12 के छात्र की हत्या कर दी गई है। उसके सहपाठी दो छात्रों ने चाकू से सीने और गले पर हमला किया। छात्र को घायल अवस्था में पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय मृतक का भाई भी वहां मौजूद था। उसी के सामने हत्या कर दी गई। घटना करछना थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज की है।

पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह मृतक छात्र के छोटे भाई का फोटो है।

यह मृतक छात्र के छोटे भाई का फोटो है।

बड़े की लाश को गोदकर में लेकर बैठा छोटा भाई।

बड़े की लाश को गोदकर में लेकर बैठा छोटा भाई।

अब जानिए पूरा मामला

यमुनानगर के गढ़वा कला निवासी अवनीश पांडे (19) इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज में पढ़ता था। वह कक्षा 12 का छात्र है। अवनीश क्लास 11 बजे से इंटरवल में सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान उसके दो सहपाठियों अभिषेक सोनी व अभय पाठक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अवनीश को नजदीकी प्राथमिक हेल्थ केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हमला करने वाले छात्र माही पीढ़ी थाना करछना के रहने वाले हैं। मृतक के एक भाई और एक बहन है। उसके पिता अमित किसान है।

उसी कॉलेज में 10th का स्टूडेंट है छोटा भाई

मृतक का छोटा भाई दिग्विजय पाण्डेय उसी कॉलेज में 10th का स्टूडेंट है। वह अपने भाई के पास सबसे पहले पहुंचा। एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि छोटा भाई दिग्विजय पाण्डेय अपने बड़े भाई की लाश को गोद में लेकर बैठा है।

यह फोटो कॉलेज की है। जिसमें छात्र की हत्या कर दी गई है।

यह फोटो कॉलेज की है। जिसमें छात्र की हत्या कर दी गई है।

सीने और गले पर किया हमला

छोटे भाई दिग्विजय पांडे ने बताया- मेरे भाई पर आरोपी क्लास मेट अभिषेक व अभय ने दो बार हमला किया। पहला वार उसके सीने के पास से होते हुए शर्ट फाड़ कर निकल गया। दूसरा हमला मेरे भाई के गले पर किया। जो उसके गले में धस गया। जिससे उसकी मौत पर मौत हो गई।

चार दिन पहले कॉलेज के एक टीचर जो अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान पढ़ाते है, उनसे मेरे भाई अवनीश की हाथापाई हुई थी। इस पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।

करछना थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित के पिता से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *