Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

फसलों की बुवाई न होने की एवज में किसानों को दिए साढ़े 15 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

  • अधिकारियों ने किसानों को राशि वितरित नहीं की है तो उसकी जांच करवाएंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे : मनोहर लाल

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जलभराव के कारण फसलों की बुवाई न होने की एवज में 23 हजार एकड़ के लिए साढ़े 15 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज विधानसभा के बजट सत्र में फसल खराबे के मुआवजा के संबंध में लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

मनोहर लाल ने सदस्य द्वारा किसानों को मुआवजे की राशि न मिलने की शिकायत पर कहा कि मुआवजे की राशि जिला खजाना कार्यालय में भेजी गई थी। यदि किसी किसान को यह राशि नहीं मिली है, तो सदस्य सदन को अवगत करवाएं। यदि अधिकारियों ने किसानों को यह राशि वितरित नहीं की है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *