- दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं, प्रेसिडेंट पद पर ABVP के आर्यन मान जीते, VP पर NSUI का कब्जा रहा
नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रेसिडेंट पद पर ABVP के आर्यन मान जीते, VP पर NSUI का कब्जा रहा। इस बार केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेजों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे। डूसू के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार- एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि, एबीवीपी के आर्य मान थे।
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी साइंस में एमए कर रहे हैं।
जोसलीन चौधरी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं। उनकी जयपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग हुई। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन (हिस्ट्री ऑनर्स) किया है। अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बुध्दिस्ट स्टडीज में मास्टर्स स्टूडेंट हैं।
अंजली बिहार के गया की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन (हिस्ट्री ऑनर्स) किया है। अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बुध्दिस्ट स्टडीज की स्टूडेंट हैं।
पिछले 5 साल में 3 प्रेसिडेंट ABVP के थे
साल 2024 इलेक्शन में DUSU प्रेसिडेंट का पद NSUI के रौनक खत्री ने जीता था। हालांकि, पिछले 5 इलेक्शंस में प्रेसिडेंट पद पर ABVP का दबदबा रहा है। इसके अलावा, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर भी 5 में 3 बार ABVP ने बाजी मारी है।
DUSU Election Result 2025: फाइनल रिजल्ट
अध्यक्ष
- एबीवीपी: आर्यन 28841
- एनएसयूआई: जोसलिन 12645
उपाध्यक्ष
- एबीवीपी: गोविंद 20547
- एनएसयूआई: राहुल 29339
सचिव
- एबीवीपी: कुणाल 23779
- एनएसयूआई: कबीर 16117
ज्वाइंट सेक्रेटरी
- एबीवीपी: दीपिका 21825
- एनएसयूआई: लवकेश 17380
NSUI ने कहा-वोट चोरी हुई
NSUI के नेशनल प्रेसिडेंट वरुण चौधरी ने X पर पोस्ट कर हार स्वीकर की। हालांकि, उन्होंने चुनावों में धांधली का भी आरोप लगाया।

