Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

CM मोहन यादव बोले- राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए:कांग्रेसी सांसद सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं; PM ने देश का मान बढ़ाया

बेतिया : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को पश्चिम चंपारण शेरा बाजार खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उनका केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे समेत अन्य मंचासीन नेताओं ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस को डूब मरना चाहिए। विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं और सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं।

प्रधानमंत्री के जरिए भाजपा ने राष्ट्रपति मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया। महादलित आयोग भाजपा ने बनाया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा पीएम मोदी ने दिया।’

मंच पर सीएम मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंच पर सीएम मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कांग्रेस-राजद वादे करने वाली पार्टियां

ऐसे नेता को जिताइए जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहता है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां सिर्फ वादे करती हैं, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और राष्ट्रहित के लिए काम करती है।

‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार’

इधर, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। 2005 से पहले बच्चे-बच्चियां स्कूल नहीं जाते थे।

नीतीश कुमार के आने के बाद शिक्षा- व्यस्था में सुधार हुआ। आज मुख्यमंत्री साइकिल योजना से बच्चे ट्रिन-ट्रिन करते पढ़ने जाते हैं। लोगों को सड़क और बिजली मिली।

खुर्शीद फिरोज पर संजय जायसवाल ने कसा तंज

इस दौरान भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जदयू के पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद पर तंज कसते हुए कहा कि 2020 में भाजपा ने चुनाव प्रचार हर जगह बड़े जोश और मजबूती से किया, लेकिन सिकटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि उस समय सिकटा से “नकामा लूटेरा” प्रत्याशी चुनाव में खड़ा था, जो सड़क तक को डकार जाता था। सांसद ने आगे कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की वास्तविक छवि को भली-भांति समझ चुकी है और विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर ध्यान दे रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *