Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कोटा-उदयपुर समेत 9 शहरों में बारिश, सड़कों पर पानी बहा:23 जिलों में बरसात का अलर्ट, 30 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

जयपुर : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है। कोटा में देर रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई। सवाई माधोपुर में सोमवार अलसुबह बूंदाबांदी हुई।

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा सहित कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, डूंगरपुर और राजसमंद में भी रिमझिम बरसात हुई। राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर सोमवार और मंगलवार देखने को मिलेगा। इससे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार को उदयपुर व कोटा संभाग के 6 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

पाली में सोमवार सुबह हुई बारिश से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पाली में सोमवार सुबह हुई बारिश से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोंक जिले में आज रुक-रुक कर रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।

टोंक जिले में आज रुक-रुक कर रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। यह आज और ज्यादा स्ट्रॉन्ग होकर चक्रवात में बदलेगा। यह चक्रवात 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से टकराएगा।

इसके अलावा मध्य-पूर्वी अरब सागर में ​डिप्रेशन सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम के कारण भारत के अधिकांश राज्यों में मॉइश्चर (नमी) सप्लाई हो रहा है। इनका असर राजस्थान तक आ रहा है। 30 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का दौर चलेगा।

कोटा में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

कोटा में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

चित्तौड़गढ़ में रविवार देर रात से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही।

चित्तौड़गढ़ में रविवार देर रात से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही।

तस्वीर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा की है। यहां सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई।

तस्वीर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा की है। यहां सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई।

राजसमंद में सोमवार सुबह कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश हुई।

राजसमंद में सोमवार सुबह कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश हुई।

डूंगरपुर में सोमवार सुबह बारिश के बाद गेपसागर झील का खूबसूरत नजारा।

डूंगरपुर में सोमवार सुबह बारिश के बाद गेपसागर झील का खूबसूरत नजारा।

सवाई माधोपुर में अलसुबह शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर सुबह 6:30 बजे तक चला।

सवाई माधोपुर में अलसुबह शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर सुबह 6:30 बजे तक चला।

जयपुर में सोमवार सुबह बादल छाए रहे।

जयपुर में सोमवार सुबह बादल छाए रहे।

डूंगरपुर में तीन घंटे तक हुई बारिश

  • डूंगरपुर शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के से रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी हुई।
  • बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक जारी रहा। सुबह साढ़े 9 बजे तक धूप नहीं निकली, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए।
  • दिवाली की छुट्टियों के बाद खुले स्कूलों में बच्चों को भीगते हुए पहुंचना पड़ा। वहीं दूध, सब्जी और अखबार बेचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *