Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत:उनकी हालत स्थिर, रिकवर कर रहे; राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

मुंबई : एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा-

QuoteImage

“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”QuoteImage

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा-

QuoteImage

जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।QuoteImage

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।

जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।

धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।

देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

बॉबी देओल देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।

बॉबी देओल देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।

सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।

सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।

सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे।

सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे।

हेमा मालिनी सोमवार शाम ही अस्पताल पहुंच गई थीं।

हेमा मालिनी सोमवार शाम ही अस्पताल पहुंच गई थीं।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे कई सेलेब्स-

ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सलमान खान। एक्टर सोमवार सुबह ही मुंबई लौटे थे।

ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सलमान खान। एक्टर सोमवार सुबह ही मुंबई लौटे थे।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

गोविंदा भी सोमवार रात हॉस्पिटल पहुंचे थे।

गोविंदा भी सोमवार रात हॉस्पिटल पहुंचे थे।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

31 अक्टूबर को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टर विक्की ललवानी ने पोस्ट कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था।

धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी। उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म

धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी है। अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल के रोल में हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed