• बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बीते 10 दिनों से अस्पताल में हैं, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज सुबह आईसीयू में शिफ्ट किया गया है

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र बीते 10 दिनों से बीमार हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गाया है। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वो रिकवर कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही ऐसी चर्चाएं तेज हुई थी कि एक्टर वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किए गए हैं, लेकिन इसका खंडन किया गया और सिर्फ अफवाह करार दिया गया है।

परिवार के सदस्यों का अस्पताल आना जाना लगा है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक जानकारी परिवार या डॉक्टर की तरफ से नहीं दी गई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

जल्द एक्टर मनाएंगे अपना 90वां जन्मदिन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपनी फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा से अपने प्रशंसकों को लगातार प्रेरित करते हैं। हालांकि हाल ही में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि उनकी तबीयत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन अभिनेता के करीबी सूत्रों ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म

काम के मोर्चे पर बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म “इक्कीस” में नजर आने वाले हैं। यह एक युद्ध पर आधारित जीवनी ड्रामा है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सिमर भाटिया (अक्षय कुमार की भतीजी) इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वास्तविक जिंदगी पर आधारित है, जो 1971 के भारत पाक युद्ध के नायक थे। मात्र 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने असाधारण वीरता का परिचय दिया था और उन्हें परमवीर चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था, वे इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा सैनिक बने। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *