Breaking
Sat. May 2nd, 2026

पुणे में 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत:इनमें 5 जिंदा जले; ट्रक का ब्रेक फेल हुआ, कार से भिड़ा, दोनों में आग लगी

पुणे : पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ट्रक सबसे पहले एक कार से टकराया। कार आगे जा रहे कंटेनर से भिड़ गई और उसमें आग लग गई। ट्रक भी जल गया।

हादसे में कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए। ट्रक ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनर और ट्रक के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई।

मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

जब हादसा हुआ तब सड़क पर बड़ी संख्या मेंं वाहन थे।

जब हादसा हुआ तब सड़क पर बड़ी संख्या मेंं वाहन थे।

हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर टूटे वाहनों के टुकड़े बिखरे दिखे।

हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर टूटे वाहनों के टुकड़े बिखरे दिखे।

हादसे के दौरान दूसरी लेन पर भी ट्रैफिक चल रहा था।

हादसे के दौरान दूसरी लेन पर भी ट्रैफिक चल रहा था।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के से ट्रक पूरी तरह जल गया।

हादसे के से ट्रक पूरी तरह जल गया।

हादसे में कार बुरी तरह क्रश हो गई। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्रश हो गई। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *