Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

राहुल गांधी बोले- चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था:NDA को 200+ सीटें, महागठबंधन 35 पर सिमटी, जनसुराज का खाता भी नहीं खुला

पटना : बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 200+ सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं।

NDA को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 89 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राजद 24 सीटों पर आगे चल रही है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।

इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।

महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी ने X पर लिखा है ‘बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।’

बिहार का पॉलिटिकल मैप

काउंटिंग की बड़ी बातें

  • NDA को पिछले चुनाव से 75 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा के खाते में 19 सीटें
  • लालू यादव के बड़े बेटे और महुआ से JJD प्रत्याशी तेजप्रताप हार गए हैं
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव हार गए
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *