मथुरा : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज 10वां और आखिरी दिन है। यात्रा ब्रज भूमि में प्रवेश कर चुकी है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संतों के साथ दंडवत होकर ब्रज की धरा को प्रणाम किया। सभी संतों ने ब्रज रज को अपने मथे पर लगाया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
यह क्षण इतना भावुक था कि बागेश्वर महाराज की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। पदयात्रा में साथ चल रहे बद्रीनाथ वाले महाराज बालक योगेश्वर दास और अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी भावुक दिखाई दिए। पदयात्रा के वृंदावन पहुंचने पर भक्तों ने स्वागत करते हुए ‘जय श्री राधे-जय श्री कृष्ण’ के जयकारे लगाए।
इससे पहले पदयात्रा में मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के साथ सड़क पर बैठकर सब्जी-पूड़ी खाई। यात्रा में 5 किमी तक भीड़ ही भीड़ नजर आई। इस दौरान लोगों ने बुलडोजर से फूल बरसाए।
धीरेंद्र शास्त्री यात्रा में भीड़ देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा- कोई बिहार तो कोई महाराष्ट्र से घर छोड़कर आया है। एक बालक की मां वेंटिलेटर पर है, लेकिन फिर भी वह आया। इस बात ने मेरे हृदय को क्षीण-क्षीण कर दिया। कभी सोचा नहीं था कि हनुमान जी ऐसी यात्रा करवा देंगे। यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है।
मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा आज पूरी होगी। इससे पहले सनातन सभा हो रही है। 15 एकड़ के ग्राउंड में पदयात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक बड़ा सा मंच लगाया है। सभा में श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, देवकीनंदन जी सहित ब्रज के सभी साधु-संत मौजूद हैं।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा-

प्रत्येक हिन्दू को थोड़ी-थोड़ी संस्कृत जरूर आनी चाहिए। मैं चित्रकूट में 26 मार्च से ऑनलाइन संस्कृत पढ़ाऊंगा।प्रत्येक हिन्दू कन्या अब झांसी की रानी बनेगी। अब आज से ही दिल्ली से कश्मीर यात्रा की तैयारी शुरू कर दीजिए।
शनिवार देर रात गायक बी प्राक, जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा भी पहुंचे थे। जुबिन नौटियाल धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते नजर आए। तीनों गायकों ने भजन गाए। इसके अलावा, काशी से आए ब्राह्मणों ने आरती की। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा से होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर के रास्ते यूपी में दाखिल हुई थी।

ब्रज में प्रवेश करते ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दंडवत होकर धरा को प्रणाम किया। 10 दिनों से साथ चल रहे संतों को गले लगा लिया।

पदयात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। दोनों ने साथ में फोटो क्लिक करवाई।

सनातन एकता पदयात्रा के दौरान मंच पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री को गले लगाया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सनातन सभास्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

सिंगर जुबिन नौटियाल ने बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं..भजन गया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ताली बजाते नजर आए।

धीरेंद्र शास्त्री के होल्डिंग लेकर भक्त पहुंचे हैं। कुछ लोग तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

