मुंबई : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।
सलीम खान भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे
डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुके हैं।
करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ये एक युग का अंत
करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

करण जौहर ने लिखा,

यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।
हेमा मालिनी श्मशान घाट पहुंचीं

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन श्मशान घाट पहुंचे

IANS ने की धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि
आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर IANS ने धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि की है।
ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचीं
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंची हैं।

11 नवंबर को भी निधन की खबर आई थी, परिवार ने खारिज किया था
हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा था-

जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।
11 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली थी।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया था।
12 नवंबर को धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया गया था। 13 नवंबर को घर से निकलते हुए सनी देओल ने मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। सनी ने हाथ जोड़ते हुए फोटोग्राफर्स और पैपराजी से कहा- “आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती?” इस दौरान सनी देओल ने कुछ अपशब्द भी कहे।


