Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

मोदी-भागवत ने पहली बार राम दरबार की पूजा की:रामलला के लिए वस्त्र-चंवर लेकर पहुंचे पीएम, थोड़ी देर में धर्मध्वजा फहराएंगे

अयोध्या : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी थोड़ी देर में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में उनके बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगेगी। इसके साथ ही राम मंदिर को पूर्ण माना जाएगा।

राम मंदिर में PM मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा।

इससे पहले PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

पहले चर्चा थी कि ध्वजारोहण समारोह के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई पहुंचा नहीं है। फिलहाल, शंकराचार्यों को छोड़कर राम मंदिर परिसर में देशभर के मठों के संत मौजूद हैं।

शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ATS–NSG कमांडो ने पूरे परिसर को घेर रखा है। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं।

इससे पहले सुबह रामलला की आरती की गई। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए हैं। मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।

मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।

मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर को देखा। सप्त ऋषियों के दर्शन किए। भगवान शेषावतार की भी पूजी की।

पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर को देखा। सप्त ऋषियों के दर्शन किए। भगवान शेषावतार की भी पूजी की।

PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए

PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए

यह वही ध्वज है, जो राममंदिर के शिखर पर फहराएगा। इसे गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन में बनाया है।

यह वही ध्वज है, जो राममंदिर के शिखर पर फहराएगा। इसे गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन में बनाया है।

साधु-संतों ने शंख बजाकर पीएम मोदी का वेलकम किया।

साधु-संतों ने शंख बजाकर पीएम मोदी का वेलकम किया।

मोहन भागवत के साथ पीएम मोदी ने राम दरबार में पूजा की

PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ राम दरबार की पूजा की और आरती उतारी। पुजारियों ने दोनों को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

बुज़ुर्ग भक्त ने कहा- अयोध्या आज बहुत सुंदर है

एक बुज़ुर्ग भक्त ने कहा, ” मैं दर्शन के लिए जा रहा हूं। ये दोनों जो मुझे पकड़े हुए हैं। ये मेरी बेटियां हैं। अयोध्या आज बहुत सुंदर है। मैं भगवान के दर्शन के लिए जा रही हूं।

पीएम मोदी ने भगवान शेषावतार के दर्शन किए

PM मोदी ने भगवान शेषावतार के दर्शन किए। यह मंदिर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण को समर्पित है। मान्यता है कि लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *