Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

नांदेड़ में प्रेम की खौफनाक परिणति: प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी

नांदेड़ (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है।

प्रेमी के हत्यारों अपने पिता और भाइयों के लिए मौत की सजा मांगते हुए प्रेमिका ने कहा- उसकी मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। प्रेमिका ने आगे कहा कि उसने उससे शादी इसलिए की, क्योंकि भले ही सक्षम मर चुका है, लेकिन उसका प्यार अभी भी जिंदा है।

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गजानन बालाजीराव मामीलवाड़, साहिल मामीलवाड़, हिमेश मामीलवाड़, जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमेश लाखे और वेदांत कुंदेकर शामिल हैं।

28 नवंबर को सक्षम का अंतिम संस्कार किया गया।

28 नवंबर को सक्षम का अंतिम संस्कार किया गया।

सक्षम को पहले गोली मारी गई, फिर सिर कुचला

नांदेड़ के रहने वाले सक्षम ताटे (22) और आंचल मामीलवाड़ (20) तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के होने के चलते आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। साथ ही वे आंचल पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे।

आंचल और सक्षम कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे। जब यह बात आंचल के पिता गजानन मामीलवाड़ और भाइयों को मालूम हुई तो उन्होंने बहाने से सक्षम को मिलने बुलाया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसके सीने में गोली मार दी। आरोपियों ने पत्थरों से उसका सिर भी कुचल दिया।

सक्षम की डेड बॉडी के साथ शादी की रस्में पूरी करती आंचल।

सक्षम की डेड बॉडी के साथ शादी की रस्में पूरी करती आंचल।

आंचल ने सक्षम का हाथ पकड़कर मांग में सिंदूर भरा

पोस्टमॉर्टम के बाद सक्षम का शव उसके घल ले जाया गया। आंचल भी वहां पहुंची। वो सक्षम के शव के पास बैठकर रोती रही, इसके बाद उसने सक्षम के शव के साथ विवाह की रस्में निभाईं। आंचल ने अपने ही हाथों से सक्षम को हल्दी भी लगाई। सक्षम के हाथों से अपनी मांग भरी।

आंचल ने कहा- मेरे पिता और भाइयों ने हमें अलग करना चाहा। उन्होंने उसे मार दिया, लेकिन वे हार गए और मेरा प्रेमी मरकर भी जीत गया। आंचल ने साफ कहा है कि वह अपने पिता और भाइयों को कठोर सजा दिलवाना चाहती है।

डीएसपी बोले- पीट-पीटकर हत्या की गई

FIR के मुताबिक आरोपी की तलाश करते के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह परभणी के मानवत में अपने रिश्तेदारों के पास रहने चला गया है।

पुलिस के अनुसार गजानन मामीडवार (45) और साहिल गजानन मामीडवार (25) ने साजिश के तहत अपराध करने की बात कबूल ली है।

नांदेड़ के डीएसपी प्रशांत शिंदे ने बताया कि सक्षम ताटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *