Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान:क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए; भारत-जॉर्डन के बीच 5 अहम समझौते

अम्मान : जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी को खास सम्मान दिया गया। क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला ने खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए।

इससे पहले मोदी भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।

मोदी कल शाम जॉर्डन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए।

क्राउन प्रिंस अल हुसैन मोदी को खुद गाड़ी चलाकर म्यूजियम ले गए।

क्राउन प्रिंस अल हुसैन मोदी को खुद गाड़ी चलाकर म्यूजियम ले गए।

मोदी ने भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

मोदी ने भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। जॉर्डन PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। जॉर्डन PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।

PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

किंग अब्दुल्ला के बड़े बेटे हैं प्रिंस हुसैन

किंग अब्दुल्ला और महारानी रानिया के 4 बच्चे हैं- प्रिंस हुसैन, प्रिंसेस इमान, प्रिंसेस सलमा और प्रिंस हाशेम।

रानिया महिलाओं और बच्चों की पढ़ाई, अधिकार और पोषण के लिए काम करती हैं। रानिया दुनिया की सबसे सुंदर और मिलनसार महारानियों में शुमार हैं।

मोदी बोले- भारत जॉर्डन का तीसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार

मोदी ने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। कारोबार की दुनिया में आंकड़ों का बहुत महत्व होता है। हम यहां सिर्फ आंकड़े गिनने नहीं आए हैं, बल्कि एक दीर्घकालिक रिश्ता बनाने आए हैं। एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक पेट्रा के रास्ते व्यापार होता था। हमें अपने भविष्य की समृद्धि के लिए उन पुराने संबंधों को फिर से जीवित करना होगा।

मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन दोनों अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हैं। जॉर्डन और भारत, दोनों में सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमें फिल्म महोत्सवों में भागीदारी को बढ़ावा देना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि अगली समिट में जॉर्डन से एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

मोदी के बिजनेस फोरम में शामिल की तस्वीरें

मोदी बोले- जॉर्डन के कारोबारियों के लिए अवसर के दरवाजे खुल रहे

अम्मान में भारत–जॉर्डन बिजनेस मीट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह उत्पादकता, बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।

मोदी ने कहा कि जॉर्डन के निवेशकों और कारोबारियों के लिए नए अवसर के दरवाजे खुल रहे हैं। आज दुनिया को एक नए विकास इंजन और भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है।

भारत और जॉर्डन मिलकर इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल उनकी जॉर्डन किंग से बातचीत हुई थी, जिसमें विस्तार से चर्चा हुई कि किस तरह से भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और अवसर को विकास में बदला जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *