Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

गाजियाबाद में फ्लैट का किराया मांगने आई मालकिन के किए टुकड़े-टुकड़े, सूटकेस में पैक कर बेड में छिपाई लाश; CCTV ने खोली पोल

  • गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक दंपती ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है

गाजियाबाद : गाजियाबाद में किराया मांगना एक मकान मालकिन को भारी पड़ गया। यहां के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित एक सोसाइटी में पिछले 5 से 6 महीनों से किराया न देने वाले किरायेदार दंपति ने किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उन्हें एक सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया। कई घंटों तक महिला के लापता रहने पर जब उसकी तलाश शुरू हुई तो CCTV की मदद से पुलिस किरायदारों तक पहुंची। हालांकि आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित Aura Chimera सोसायटी की है। 17 दिसंबर दीपशिखा शर्मा निवासी एम-105 ओरा सुमेरा सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन अपने दूसरे फ्लेट पर किराया लेने गई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। CCTV फुटेज में वह शाम के समय फ्लैट की ओर जाती दिखाई दी, लेकिन वापस आते हुए नहीं दिखी। इस पर संदेह गहराने पर सोसाइटी के लोग किरायेदारों के फ्लैट तक पहुंचे। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

ghaziabad landlady murder

शोर-शराबा होने पर आसपास के फ्लैट्स से लोग बाहर आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच जारी है।

जब मेड को हुआ शक

ACP उपासना पाण्डेय ने बताया,  17 दिसंबर की रात 11.15 बजे थाना नंदग्राम पर पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ओरा सुमेरा सोसायटी मे एक मर्डर हो गया है। थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ से पाया गया कि उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा निवासी एम-105 ओरा सुमेरा सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन अपने दूसरे फ्लेट पर किराया लेने गई थी। जब देर रात तक वह नहीं पहुंची तो उनकी मेड को शक हुआ और वह उस फ्लेट में गई। संदिग्धता के आधार पर उस घर की तलाशी ली जहां पर एक लाल बैग में दीपशिखा शर्मा के शव को बरामद किया गया है।

किरायेदारों के नाम अजय गुप्ता एवं आकृति गुप्ता है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पूरा मामला…

  • किराए पर दिया था फ्लैट: उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर औरा चिमेरा सोसाइटी (Aura Chimera Socity) में उनका एक और फ्लैट है। उन्होंने इसे अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को जुलाई 2025 में किराए पर दिया था।
  • किराया मांगने गई थी: परिजन के मुताबिक, 6 महीने से फ्लैट का किराया बकाया था। 17 दिसंबर की शाम को दीपशिखा घर पर बताकर किराया मांगने के लिए औरा चिमेरा सोसाइटी गई थीं। रात 11:20 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए बिल्डिंग में पहुंचे।
  • सीसीटीवी फुटेज चेक किए: बिल्डिंग के लोगों से दीपशिखा के बारे में पूछताछ की। कहीं से कुछ पता नहीं चला तो गार्ड रूम से सीसीटीवी फुटेज चेक किए। वीडियो में दीपशिखा अजय गुप्ता के फ्लैट में जाते दिखाई दीं। इसके बाद CCTV में उनके बाहर आने की कोई फुटेज नहीं थी।
  • भागने की कोशिश की, पकड़े गए: परिवार को शक हुआ तो वे सीधे फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। फिर दरवाजा खुला। भीड़ देखकर अजय और उसकी पत्नी भागने लगे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को फोन करके बुला लिया। फिर मामले का खुलासा हुआ।
ये वो फ्लैट है। जिसे दीपशिखा के पति ने रेंट पर दिया था। यही पर वारदात को अंजाम दिया गया।

ये वो फ्लैट है। जिसे दीपशिखा के पति ने रेंट पर दिया था। यही पर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने सख्ती की तो कबूला जुर्म

परिजन ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। CCTV के बारे में बताया। पुलिस ने अजय गुप्ता के कमरे की तलाशी ली। काफी देर बाद बेड के अंदर एक सूटकेस में दीपशिखा शर्मा का शव मिला। शव के कई टुकड़े किए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया- फ्लैट में बेड के अंदर लाश को छिपाकर रखा गया था।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया- फ्लैट में बेड के अंदर लाश को छिपाकर रखा गया था।

पुलिस बोली- मामले की कर रहे जांच

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के मुताबिक, 17 दिसंबर की रात को PRV पर एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा पिछले 6 महीने से अपने एक फ्लैट का किराया मांग रही थी। किराएदार और उनकी पत्नी किराया लगातार टाल-मटोल कर रहे थे।

ये तस्वीर औरा चिमेरा सोसाइटी की है। इसी बिल्डिंग में उमेश शर्मा ने फ्लैट किराए पर दे रखा था।

ये तस्वीर औरा चिमेरा सोसाइटी की है। इसी बिल्डिंग में उमेश शर्मा ने फ्लैट किराए पर दे रखा था।

उन्होंने बताया- 17 दिसंबर को दीपशिखा किराया मांगने गई थीं। जब रात तक घर नहीं लौटीं तो डायल 112 पर शिकायत की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शक के आधार पर आरोपी किराएदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर फ्लैट के अंदर बेड से लाल सूटकेस से महिला का बरामद कर लिया। मामले में छानबीन जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *