Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बांग्लादेश में 2 न्यूज चैनल्स, अवामी लीग के ऑफिस फूंके:शेख हसीना विरोधी नेता हादी की मौत के बाद हिंसा, हिंदू युवक को जलाया

ढाका : बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम अलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की गई है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को भी जला दिया गया है।

उस्मान हादी शेख हसीना के खिलाफ जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। 6 दिन बाद उनकी मौत हो गई।

हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग, शव को पेड़ पर लटकाकर जलाया

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका कर आग लगा दी। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भालुका में हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते दिख रहे हैं।

बांग्लादेश में लोगों ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

बांग्लादेश में लोगों ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

युवक को नग्न करके फांसी पर टांग दिया गया।

युवक को नग्न करके फांसी पर टांग दिया गया।

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।

आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक डेली स्टार ऑफिस के अंदर फंस गए थे।

आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक डेली स्टार ऑफिस के अंदर फंस गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक संगठन, छायानोट भवन पर हमला किया। बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और इसे आग लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक संगठन, छायानोट भवन पर हमला किया। बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और इसे आग लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने "तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी" जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने “तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी” जैसे नारे लगाए।

हादी की मौत के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

हादी की मौत के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।

प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।

ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।

ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।

प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।

प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *