Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

केएम हॉस्पिटल ने जुनसिटी में लगाया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित

दैनिक उजाला, मथुरा : गांव उस्फार के समीप जुनसिटी गांव में बाग वाले बाबा के यहां केएम हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए।

केएम मेडीकल एंड कालेज की डाक्टर्स टीम द्वारा गांव में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें परामर्श और मुफ्त दवाएं प्रदान की गई। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित जांच के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इसके साथ ही मेडीसन, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग से ग्रस्त बीमारों को परामर्श के साथ बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच भी बिना किसी शुल्क के की, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष लाभ मिला। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उन्हें समय पर बीमारी की जानकारी मिलती है और इलाज के लिए शहर जाने की परेशानी से भी राहत मिलती है।

इसके अलावा केएम पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार, डा. गिरीश गुप्ता ने पशु पालन उनके स्वास्थ्य के प्रति पशुपालकों को जागरूक किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

केएम हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. आशुतोष, डा. अभिजीत, डा. तरूण, डा. अंजुल, डा. लक्ष्य ने ग्रामीणों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और समय.समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम जुनसिटी के प्रबुद्ध नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिससे गांव के लोगों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे।

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का संचालन हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर के निर्देशन में मैनेजर आमीन खांन, पीआरओ दीपक कंसल ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *