-सौरभ पांडेय
दैनिक उजाला, संवाद बलदेव : बलदेव विधानसभा क्षेत्र के निज मैरिज होम में PDA महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की महिला शक्ति का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। सम्मेलन में महिला सभा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बबीता यादव ने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती देने का कार्य किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं को ₹40,000 प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घोषणा पर उपस्थित महिलाओं ने जोरदार तालियों से समर्थन जताया।
सम्मेलन की अध्यक्षता सपा सैनी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नरेश यादव ने की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) गौरव पाण्डेय ने नारी शक्ति पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया।
सम्मेलन के दौरान सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए बादल राज बंसल के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं को गर्म सोल (चप्पल) का वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन और अधिक सराहनीय बन गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, ठा. किशोर सिंह, नरेश यादव, यूथ अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, पीतांबर पांडे, सूरज सिंह पहलवान, व्यापारी नेता प्रशांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

