Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों को पीटा:लव जिहाद का आरोप लगाकर नर्सिंग स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी में घुसे

बरेली : यूपी के बरेली में शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। यहां एक नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी। ग्रुप में 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें दो मुस्लिम स्टूडेंट थे।

सेलिब्रेशन शुरू होने के कुछ देर बाद बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस गए। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दोनों मुस्लिम लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, जय भवानी और नम: पार्वती पतये हर हर महादेव के नारे लगाए।

इससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। स्टूडेंट और उसके दोस्त सहम उठे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस नर्सिंग स्टूडेंट के साथ हाथापाई करती दिख रही है।

पुलिस ने पीटे गए दोनों मुस्लिम छात्रों को ही हिरासत में लिया है। रविवार को पुलिस ने हमला करने के आरोप में दीपक पाठक और ऋषभ ठाकुर के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। घटना मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित रेस्टोरेंट की है।

सफेद कपड़े में दिख रही लड़का बर्थडे था। उसने रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी।

सफेद कपड़े में दिख रही लड़का बर्थडे था। उसने रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी में छात्रों के साथ मारपीट की।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी में छात्रों के साथ मारपीट की।

एक स्टूडेंट को कार्यकर्ताओं ने कई थप्पड़ मारे। इससे उसका चश्मा गिर गया।

एक स्टूडेंट को कार्यकर्ताओं ने कई थप्पड़ मारे। इससे उसका चश्मा गिर गया।

बजरंग दल के हंगामे से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग सहम उठे।

बजरंग दल के हंगामे से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग सहम उठे।

मामला…

राजेंद्र नगर में ‘द डेन कैफे एंड रेस्टोरेंट’ है। बदायूं की रहने वाली एक युवती प्रेमनगर के एक हॉस्टल में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रही है। शनिवार को उसका बर्थडे था। इस पर उसने रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी।

शनिवार शाम छात्रा अपने 10 दोस्तों के साथ बर्थडे मना रही थी। पार्टी में 6 लड़कियां और शान और वाकिफ समेत 4 लड़के शामिल थे। इसी दौरान अचानक 25 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में दाखिल हो गए।

लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। इससे छात्रा दहशत में आ गई और रोने लगी। वह लगातार कार्यकर्ताओं से विनती करती रही कि उसके दोस्तों को न मारा जाए, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोग भी भयभीत हो गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गले में भगवा पटका डाले ऋषभ ठाकुर है। यह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की अगुआई कर रहा था।

गले में भगवा पटका डाले ऋषभ ठाकुर है। यह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की अगुआई कर रहा था।

पुलिस ने लव जिहाद के आरोपों की जांच की

कैफे में हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की मौके पर जांच की, लेकिन सभी आरोप निराधार पाए गए।

छात्रा ने पुलिस को बताया- यह केवल बर्थडे पार्टी थी और वहां किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *