Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर

नई दिल्ली : प्रभास और कृति सैनन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने गुरुवार को ‘हनुमान जन्मोत्सव’ के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें शक्ति, दृढ़ता और निष्ठा के प्रतीक भगवान बजरंग बली नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, एक साथी, अभिभावक और भगवान राम के भक्त को श्रद्धांजलि, टीम इस पवित्र अनावरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और बढ़ाती है। उन्होंने लिखा, राम के भक्त और रामकथा के प्राण … जय पवनपुत्र हनुमान!

निर्देश ओम राउत की मच अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) से पवनपुत्र हनुमान का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के पावन मौके पर शेयर किया है। जिसने अब फैंस का दिल जीत लिया है। पोस्टर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में आ गया है। जाहिर है कि फिल्म में देवदत्त गजानन (Devdatta Gajanan Nage) भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। देवदत्त मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल के पॉपुलर एक्टर हैं। वहीं पोस्टर में वह हनुमान के रोल में काफी जंच रहे हैं। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

आदिपुरुष से हनुमान का पोस्टर रिलीज होते ही वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया है। ये पोस्टर हनुमान भक्तों का खूब ध्यान खींच रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राम नवमी के मौके पर मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें प्रभास प्रभु श्रीराम और कृति सेनने माता सीता के रोल में दिखी थीं। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे। हालांकि पोस्टर के आते ही सोशल मीडिया ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लेकिन हनुमान का ये नया पोस्टर लोगों का दिल जीत रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *