Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश:मंदिर में घुसे लोगों ने खुद को कश्मीर का बताया, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

अयोध्या : पकड़े गए 2 युवक और 1 लड़की ने खुद को कश्मीर का रहने वाला बताया है। अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आरोपी कौन हैं और कहां के हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया?

यह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला अबू अहमद शेख है, जो राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने घुसा था।

यह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला अबू अहमद शेख है, जो राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने घुसा था।

राम मंदिर के गेट D1 से घुसे

युवक और युवती राम मंदिर के गेट D1 से घुसे। इसके बाद सीता रसोई के पास एक युवक नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। पुलिसवालों ने उसे उसे ऐसा करते देखते ही हिरासत में ले लिया। युवक कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं, पकड़ी गई लड़की नाम सोफिया है। दूसरे लड़के का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, राम मंदिर में एंट्री करने के दौरान सिर्फ चेकिंग होती है। आधार कार्ड या किसी अन्य परिचय पत्र को चेक नहीं किया जाता। इसी का फायदा उठाकर तीनों राम मंदिर परिसर में एंट्री कर गए। इसके बाद तीनों सीता रसोई तक जा पहुंचे, जो मुख्य मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर है। यहां नमाज पढ़ने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब युवकों को रोका, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है।

रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच रहे राम मंदिर 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है।

यह तस्वीर रामपथ की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उनके दर्शन के लिए रोज जबरदस्त भीड़ उमड़ती है।

यह तस्वीर रामपथ की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उनके दर्शन के लिए रोज जबरदस्त भीड़ उमड़ती है।

अभी SSF के हाथों में मंदिर की सुरक्षा

अभी श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के हाथों में है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। UP सरकार ने हाल ही में PAC और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF गठन किया था।

मंदिर को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं

  • 22 अगस्त 2024- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप के माध्यम से धमकी दी गई थी। धमकी भरे संदेश में लिखा गया, ‘बहुत जल्द वे मंदिर को नष्ट कर देंगे और मस्जिद बनाएंगे…, मंदिर को 4000 किलो RDX से नष्ट कर दिया जाएगा…।’ इस मामले में UP ATS ने 14 सितंबर को बिहार के भागलपुर से मोहम्मद मकसूद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में मालूम हुआ कि मकसूद राम मंदिर निर्माण से गुस्सा था।
  • 28 मई 2024- पहले एक ID से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया। दहशत न फैले, इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। जांच में धमकी देने वाले की लोकेशन कुशीनगर की निकली। पुलिस ने धमकी देने वाले बलुआ तकिया क्षेत्र के रहने वाले एक 16 साल के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है।
  • 11 नवंबर, 2024- खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कहा था- हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *