Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ओडिशा में 9 सीटर चार्टर फ्लाइट की क्रैश लैंडिंग:2 पायलट समेत 4 यात्री घायल, इनमें दो महिलाएं भी; विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था

राउरकेला : ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग हुई। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त फ्लाइट में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण दोपहर करीब 1 बजे विमान की क्रैश लैंडिंग हुई। हादसे की मुख्य वजह साफ नहीं है। प्लेन का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया गया है।

वहीं, क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नजर आ रहा है कि VT KSS प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसके विंग्स भी क्षतिग्रस्त हैं। ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने कहा कि क्रैश विमान A-1 कैटेगरी का है। घटना की जानकारी DGCA को दी गई है।

प्लेन सवार यात्री

  • अनीता साहू
  • सुनील अग्रवाल
  • सविता अग्रवाल
  • सुशांत कुमार बिस्वाल

पायलट

  • तरुण श्रीवास्तव
  • नवीन खंगार
इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट राउरकेला से 10 किमी दूर क्रैश हुई ।

इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट राउरकेला से 10 किमी दूर क्रैश हुई ।

फ्लाइट में 4 यात्री और 2 पायलट थे। क्रैश में घायल व्यक्ति को संभालते लोग।

फ्लाइट में 4 यात्री और 2 पायलट थे। क्रैश में घायल व्यक्ति को संभालते लोग।

प्लेन में सवार महिला भी घायल हुई है। उसे ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया।

प्लेन में सवार महिला भी घायल हुई है। उसे ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया।

जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो 9 सीटर VT KSS है।

जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो 9 सीटर VT KSS है।

क्रैश में फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

क्रैश में फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

12 जून: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी।

हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे। एक व्यक्ति जीवित बचा था।

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था।

भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया था कि उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।

DGCA के अनुसार, पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *