Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तापमान -4.6°C, हरियाणा में 0.2°C:उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना, झरने जमे; 3 राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान -4.6°C रहा। वहीं, हरियाणा के हिसार में सर्दी से पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां का तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड गंगा झरना जम चुका है।

वहीं, तेज सर्दी की वजह से उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। यूपी के नोएडा में भी 2 दिन के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गईं। पंजाब में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं दिल्ली में 15 दिन के बाद आज से स्कूलों को खोल दिया गया।

उधर, दिल्ली में पांच दिन की शीतलहर के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले लगभग दो डिग्री ज्यादा था।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह घने कोहरे की वजह से 88% उड़ानों के संचालन में एक से डेढ़ घंटे तक की देरी हुई। रनवे की अधिकतम विजिबिलिटी 900 मीटर व न्यूनतम विजिबिलिटी 200 मीटर के बीच रही।

उत्तराकाशी में तेज सर्दी के कारण जाड गंगा झरना जम गया।

उत्तराकाशी में तेज सर्दी के कारण जाड गंगा झरना जम गया।

नई दिल्ली में घने के कारण लाल किले के पास विजिबिलिटी कम रही।

नई दिल्ली में घने के कारण लाल किले के पास विजिबिलिटी कम रही।

श्रीनगर में शीतलहर के कारण तज सर्दी रही वहीं कोहरा भी छाया रहा।

श्रीनगर में शीतलहर के कारण तज सर्दी रही वहीं कोहरा भी छाया रहा।

दिल्ली की हवा बहुत खराब कैटेगरी में

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, दिल्ली की हवा की क्वालिटी एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 346 रिकॉर्ड किया गया, जो इसे बहुत खराब कैटेगरी में रखता है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर दर्ज किया गया।

CPCB के सुबह 7 बजे तक के डेटा के अनुसार, आनंद विहार में 354, अशोक विहार में 367, ITO में 362, और RK पुरम में 374 AQI दर्ज किया गया। पटपड़गंज में 372, वज़ीरपुर में 374, चांदनी चौक में 370, और द्वारका सेक्टर 8 में 369 AQI दर्ज किया गया।

बिहार में फिर बढ़ेगी सर्दी, 20-21 जनवरी को होगी बारिश: 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

पटना समेत बिहार के कई जिलों में धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते बिहार में फिर से सर्दी बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। विभाग ने बताया कि 20-21 जनवरी को बारिश के आसार हैं जिससे सर्दी और बढ़ेगी।

पंजाब में 2 दिन और पड़ेगी तेज सर्दी, स्कूलों का टाइम बदला, 18 जनवरी से बारिश की संभावना

पंजाब-चंडीगढ़ में तेज सर्दी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते स्कूलों का टाइम बदला गया है। अब सुबह 9 बजे की जगह सुबह 10 बजे स्कूल खुलेंगे। 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, 18 जनवरी से राज्य में बारिश की संभावना बन रही है।

उत्तराखंड में 21 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना: भागीरथी नदी और जाड गंगा जमी, स्कूलों में छुट्टी बढ़ी

उत्तराखंड में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक मौसम बदलने वाला है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड गंगा झरना जम चुका है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सर्दी को देखते आज फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

हरियाणा में आज घने कोहरे-शीतलहर का यलो अलर्ट, स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं, हिसार में 0.2 डिग्री पर पहुंचा पारा

हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी और 19 जनवरी रात को आने की संभावना से मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से बनने वाली एक गैर-मानसूनी गर्म हवा है, जो पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है। सर्दियों में यह उत्तर भारत, पाकिस्तान और हिमालयी इलाकों में अचानक बारिश, बर्फबारी और कोहरा लेकर आती है। सर्दी की वजह से स्कूलों की छुट्टी शनिवार तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं हिसार में तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया जिससे दो साल का रिकॉर्ड टूट गया।

राजस्थान में कल से फिर बदलेगा मौसम: हनुमानगढ़ में स्कूल बंद, सर्द हवा ने बढ़ाई परेशानी

राजस्थान में 17 जनवरी से प्रदेश में उत्तरी हवा कमजोर होगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। इधर, सर्दी और कोहरे को देखते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर ने 5वीं तक के बच्चों की छुट्टियों को 16 और 17 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा और सर्द हवा चली।

MP में पारा 4.6 डिग्री, कोल्ड वेव का भी असर: भोपाल-इंदौर भी सर्दी, ग्वालियर-चंबल में कोहरा

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवा आने से न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीती रात 4 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, शाजापुर में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर है। दूसरी ओर, भोपाल-इंदौर में भी रात का पारा लुढ़का है।

यूपी में पारा 3°C पहुंचा, हरदोई सबसे ठंडा:आज घना कोहरा, अगले हफ्ते कड़ाके की ठंड और बढ़ेगी, पश्चिम में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, अलीगढ़ सहित 35 जिलों में घना कोहरा छाया है। बर्फीली हवा की वजह से यूपी में रात का तापमान शिमला (7°C) और जम्मू (4.4°C) से भी नीचे पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हरदोई सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 3°C रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने 18 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट:अंबिकापुर में रात का पारा 4.4°, 3 दिन बाद राहत के आसार

उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक शीतलहर चल सकती है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में एक-दो पॉकेट में शीतलहर का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30°C (दुर्ग) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4°C (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *